Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में लाडवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में लाडवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: मानवीयतकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल बना ऑपरेशन सिंदूर

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के बहादुर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, इससे पूरे विश्व को भारत के शौर्य का संदेश मिला है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया है कि अपने नागरिकों की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब तक हमने अनेक सैन्य अभियानों को देखा है, परंतु ऑपरेशन सिंदूर मानवीय, तकनीकी दक्षता और तेज रणनीति की अद्भुत मिसाल है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़चढ़ कर योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। ऐसा करके संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता की तरफ आंख उठाने का अंजाम बहुत बुरा होता है। पाकिस्तान की जमीं पर जाकर आतंकवादी अड्डों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलाने का काम जांबाज सैनिकों ने किया है। पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने मिसाइलें पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चीन और अमेरिका तक गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बात हुई तो सीजफायर से यह दिखाया कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम देश को एक महान राष्ट्र बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का सशक्तिकरण किया गया है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके लिए हमें गौरव है और वे प्रदेश की जनता की तरफ से नमन करते हैं।

सेवासमर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे की शान को ऊंचा उठाने का संकल्प लें और सेवा, समर्पण व स्वाभिमान के पथ पर लगातार आगे बढ़ें। ऐसे भारत का निर्माण करें जो अपने आप में एक गौरवशाली अतीत से सीख कर मजबूत भविष्य की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह महज एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है।

हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर हैं। यह तिरंगा यात्रा वीरों को पूरा देश उनके साथ खड़ा होने का संदेश देने के लिए है। यह यात्रा उन परिवारों को समर्पित है जिनके बेटे-बेटियों ने सेवा करते हुए यह दिखाया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।

मदनलाल ढिंगड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बस अड्डा लाडवा से ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्य बाजार से होते हुए मदनलाल  ढिंगड़ा चौक पर पहुंचे और उन्होंने शहीद मदनलाल  ढिंगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद लाडवा-इंद्री रोड हिनोरी चौक, इंद्री चौक से होते हुए तिरंगा यात्रा रामकुंडी पर संपन्न हुई।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.