Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देश, प्रदेशभर में 15 जून तक की जाए सभी सड़कों की मरम्मत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देश, प्रदेशभर में 15 जून तक की जाए सभी सड़कों की मरम्मत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: उपायुक्त सर्वे करवाकर मानसून से पहले सड़कों का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें 

हरियाणा में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गंभीरता एक बार फिर नजर आई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर कार्यक्रम के तुरंत बाद बिना थके मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सख्त निर्देश दिए कि 15 जून तक प्रदेश भर में सभी सड़कों की मरम्मत की जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी  विशेष अभियान चलाकर सड़कों के सुधारीकरण के सम्बन्ध में अल्पावधि  के टेंडर लगाकर सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उपायुक्त सर्वे करवाकर मानसून से पहले सड़कों का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि 15 जून के बाद कोई भी सड़क खराब हालत में न रहे।

विकास कार्य में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोक निर्माण, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और संबंधित महानगर विकास प्राधिकरण, पंचायती राज तथा जिला परिषद के अधीन जो भी सड़कें हैं उन सभी की विशेष मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाना सुनिश्चित करें।

हरपथ 2.0 होगा लॉन्च, आमजन सड़कों की खराब हालत की कर सकेंगे शिकायत

प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन का अपग्रेड वर्जन 2.0 को 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इस एप्लीकेशन में आमजन प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों या सड़कों में गड्ढों की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा बजट सत्र  के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी 6 महीने में हरियाणा प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।  इसके बाद प्रदेश में  एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी।

मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने आगामी मानसून के मौसम में राज्य में जलभराव रोकने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.