Select Page

श्री हरविंद्र कल्याण: विधानसभा की कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन

श्री हरविंद्र कल्याण: विधानसभा की कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि क्षमताओं और ज्ञान का विस्तार करना जीवन मे निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रशिक्षण हमारे कौशल और प्रतिभा को और अधिक बेहतर बनाने एवं ज्ञान को विकसित करने में मदद करता है। साथ ही प्रशिक्षण से हमें अपने काम को बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा विधानसभा की कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थाओं में काम करने वालों की मेहनत से ही संस्थाएं आगे बढ़ती है । हम सभी को अधिक से अधिक ज्ञान निरंतर अर्जित करते रहना चाहिए और उसे दूसरों के साथ भी सांझा करते रहना चाहिए। विधानसभा सदस्यों को महत्वपूर्ण फीडबैक देने का कार्य सभी अधिकारी व कर्मचारी करते है जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश की उन्नति और समाज के भले की नीतियों में विधानसभा की अहम भागीदारी होती है। सोच को सकारात्मक बनाकर काम करने वालों को कामयाबी जरूर मिलती है। विधानसभा में प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व को समझने और उनका सही ढंग से निर्वहन करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हमें बदलते समय के साथ विधायकों व प्रशासन में समन्वय बैठाने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा। हम सभी को  टीम के रूप में काम करना है और अपनी नेतृत्व क्षमता एवं कार्य दक्षता को बढ़ाना है। विधान सभा की कार्यवाही, नियम और विधायी प्रक्रिया का गहन अध्ययन करना, उन्हें समझना व त्वरित रूप से समस्या का हल करना जरूरी है। अधिकारियों व सदस्यों को समय पर सही सूचना उपलब्ध करवाने की क्षमता कर्मचारियों में जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रशिक्षण का यह क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए। सीखने का मौका जहां भी मिले ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए। हम अपने ज्ञान में जितनी अधिक वृद्धि करेंगें उतनी ही सकारात्मकता से हम अपने कार्य  को सम्पन्न कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 8 जनवरी को शुरू हुआ था जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह द्वारा किया गया था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव श्रीमति केशनी आनंद अरोड़ा ने प्रेरणा और कार्यालय शिष्टाचार के बारे मे , संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान लोकसभा के विषय विशेषज्ञों ने विधानसभा के विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक श्रीमती जुबी अमर आदि मौजूद रहे।

source: http://prharyana.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *