Select Page

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला छावनी से संबंधित चल रही परियोजनाओं के बारे में की समीक्षा बैठक

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला छावनी से संबंधित चल रही परियोजनाओं के बारे में की समीक्षा बैठक

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि टांगरी नदी से मिट्टी (6 फुट) खुदाई के कार्य के तहत सरकार, एनएचएआई व एमसी का एमओयू हुआ है।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने अंबाला स्थित शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर रेलवे विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अंबाला छावनी से संबंधित चल रही परियोजनाओं बारे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बीते कल उन्होंने अंबाला छावनी में चल रही परियोजनाओं के तहत रिंग रोड, टांगरी नदी से मिट्टी की खुदाई कार्य का, शहीदी स्मारक व अन्य जगहों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें संबंधित कार्यों के तहत कुछ कमियां नजर आई, जिस बारे आज बैठक लेकर इन कमियों को दूर करते हुए कार्यों को तेजी से करने बारे निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि टांगरी नदी से मिट्टी (6 फुट) खुदाई के कार्य के तहत सरकार, एनएचएआई व एमसी का एमओयू हुआ है। इस समझौते के तहत यहां से (6 फुट) जो मिट्टी उठाई जाएगी वह राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के लिए प्रयोग होगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे यहां पर लेवल के तहत यहां से मिट्टी उठान का जो कार्य किया जा रहा है उस गतिविधि पर पूरी नजर रखें। लेवल अनुसार ही यहां से मिट्टी का उठान होना चाहिए। टागरी नदी के तहत चंदपुरा से लेकर जहां तक मिट्टी उठान का कार्य होगा वह एक समान लेवल पर होना चाहिए। यानि नदी की चौड़ाई एक जैसी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टांगरी नदी की जमीन के तहत कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। लगभग 108 एकड़ जमीन की म्यूटेशन एमसी के नाम है। इसके तहत सिंचाई विभाग, नगर परिषद व पुलिस को लेकर जिसने भी अवैध रूप से इस जमीन पर कब्जा किया हुआ है उसे वहां से हटवाना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि टांगरी नदी से 6 फुट मिट्टी उठवाने का मकसद यह है कि यह गहरी हो सके और वर्षा के दिनों में जो जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है वह न हो। खुदाई के कार्य के तहत संबंधित विभागों का एक-एक कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ताकि नियमानुसार ही मिट्टी का उठान हो सकें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि दोनों साईडों पर लेवल सम्बधी निशान लगवाना सुनिश्चित करें ताकि 6 फुट से ज्यादा मिट्टी का उठान न हो सकें।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बंधे वाली सडक़ के चौड़ाकरण के कार्य की प्रगति बारे जानते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि यहां पर 6 फुट सडक़ को चौड़ा करने का जो प्रावधान है उसे करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहां से लोगों को बस की सुविधा उपलब्ध करवानी है, इसको ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से करवाना हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बाजारों में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान रखा है उसको हटवाने बारे नगर परिषद् द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सडक़ पर जो भी अवरोध होगा उस पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेलवे विभाग से आए डीआरएम से अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के कार्य के बारे जानकारी लेते हुए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार से संबंधित कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में स्थित मकानों की रिपेयर बारे, रेलवे कॉलोनी में पार्क बनवाने बारे, मार्किट प्लेस बनाने बारे, सैर के लिए पाथ-वे बनाने बारे भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में पार्क बनवाने के लिए 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने डीआरएम को कहा कि आज रेलवे कॉलोनी से संबंधित जिन विषयों पर चर्चा हुई है उनके तहत सभी कार्यो को बेहतर समन्वय के साथ करवाए ताकि यहां के लोगों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को मच्छौड़ा में बनाए जाने वाले आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ घसीटपुर के नजदीक रेलवे का जो एलएचएस है वहां पर जो पानी जमा रहता है उसको निकालने के लिए पंप लगाने के  निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रेलवे ऐसी व्यवस्था करें कि जैसे ही पानी आए, सैंसर के माध्यम से पंप तुरंत चले और पानी वहां से निकल सकें। बरसाती सीजन से पहले अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन के तहत जो नाले है उनकी दोनों तरफ से सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए, ताकि पानी की निकासी सुगमता से हो सकें।

कैबिनेट मंत्री ने बैठक के क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि शहीदी स्मारक का कार्य तेजी से चल रहा है, बीते कल उन्होंने वहां का भी जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक की भव्यता अंदर से जितनी सुंदर है उतनी बाहर से होनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर जितना भी लॉन है उसकी लैंड स्केपिंग होनी चाहिए, जो यहां पर क्यारियां बनाई गई है उनमें ऑल सीजन के फूल, पेड़-पौधे लगने चाहिए, ताकि यहां की भव्यता और बढ़ सकें। बाहर से आने वाले व्यक्ति को यहां की भव्यता और सुंदरता का आभास होना चाहिए।

इस मौके पर डीआरएम विनोद भाटिया, आरटीए सुशील कुमार, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, अधीक्षक अभियन्ता सिंचाई विभाग मनीष भारद्वाज और  डीएसपी रमेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.