Select Page

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला अनाज मंडी का निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला अनाज मंडी का निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के दिए निर्देश

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने आज हिसार के बरवाला की अनाज मंडी का निरीक्षण कर रबी फसल खरीद प्रबंधन का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों व व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की जा रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर है।

उन्होंने किसानों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत उन्हें सूचित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला मंडी में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने, भंडारण व्यवस्था सुधारने और किसानों की सुविधा के लिए और बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के किसान समृद्ध हों और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.