Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा सरकार का लक्ष्य 2029 तक एमबीबीएस सीटें 3400 पार करना

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा सरकार का लक्ष्य 2029 तक एमबीबीएस सीटें 3400 पार करना

हरियाणा सरकार ने 2029 तक एमबीबीएस सीटों की संख्या 3400 से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और डॉक्टरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2025 के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक एमबीबीएस सीटों की संख्या 3,400 से अधिक कर दी जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सके और योग्य डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ में डेराबसी मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा जगत में योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया और एसोसिएशन की स्मारिका (मैगज़ीन) का विमोचन भी किया।

हरियाणा में मेडिकल शिक्षा का विस्तार: आंकड़ों पर एक नजर

  • 2014 में केवल 6 मेडिकल कॉलेज, अब 15 कॉलेज कार्यरत और 9 नए निर्माणाधीन।

  • एमबीबीएस सीटें 2014 में 700 से बढ़कर अब 2,185 हो चुकी हैं।

  • पीजी सीटें 289 से बढ़ाकर 1,043 की गईं, पीजी डिप्लोमा सीटें: 155।

  • अब तक 3,798 डॉक्टरों की भर्ती, सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 65 वर्ष।

नागरिकों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर नागरिक को बेहतर इलाज और हर डॉक्टर को आधुनिक संसाधन देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में तेज़ी से काम किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में किडनी रोगियों को सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मुफ्त डायलिसिस सेवा दी जा रही है।

आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत मुफ्त इलाज- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चलाई गई आयुष्मान भारत योजना और चिरायु योजना से हरियाणा के 1.33 करोड़ से अधिक गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच और सशक्त हुआ है।

डॉक्टरों की सुरक्षा है सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि “मास्क के पीछे देखभाल करने वालों की देखभाल” डॉक्टर्स डे की थीम इस साल बहुत ही सार्थक है। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना काल में डॉक्टरों की सेवा अनुकरणीय रही।

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ 3 से 5 साल की सजा और ₹50,000 से ₹2 लाख तक जुर्माने का कानून लागू किया गया है। हरियाणा सरकार इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कर रही है।

For more news: Haryana

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.