Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: वर्ष 2025-26 का आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: वर्ष 2025-26 का आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: 100 दिनों में 810 किलोमीटर लम्बी सड़कों की मरम्मत के लिए 347 करोड़ रुपए की राशि जारी

  • सभी 240 संकल्पों को भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान प्रदेश सरकार समय रहते पूरा करेगी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार 3 गुना गति से कर रही विकास कार्य
  • 13 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जा रही

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का आम बजट हरियाणा के लोगों के विकास का बजट होगा।  इस बजट में सभी से लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल कर प्रदेश के विकास को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले  100 दिनों में चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए 240 वायदों में से 18 को सफलतापूर्वक पूरा किया  है, 6 संकल्पों पर कार्य जारी है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।  इसके अतिरिक्त 50 संकल्प ऐसे  हैं जो वित्त या प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन  है।  उन्होंने कहा कि सभी 240 संकल्पों  को भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान प्रदेश सरकार समय रहते पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के प्रथम 100 दिनों में 810 किलोमीटर लम्बी सड़कों की मरम्मत के लिए 347 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है ताकि हरियाणा की कोई भी सड़क टूटी हुई दिखाई ना दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 13 लाख गरीब परिवारों  को 500 रुपए में गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पूरी गंभीरता से मिलकर चुनाव लड़ेगा और 3-टियर सिस्टम की सरकार गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार 3 गुना गति से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करना विपक्ष की भूमिका और जिम्मेवारी है परंतु राज्य सरकार के अच्छे कामों की प्रशंसा विपक्ष को अवश्य करनी चाहिए।  जब हरियाणा के 2  करोड़ 80 लाख लोग वर्तमान सरकार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं तो ऐसे में विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना करना चिंताजनक है।

उन्होंने दिल्ली चुनाव के दौरान हरियाणा द्वारा पानी में जहर मिलाने के आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल जैसे जिम्मेदार व्यक्ति ने इतना बड़ा झूठ बोला । उन्होंने सिर्फ अपनी सरकार की कमियों को छुपाने के लिए निराधार आरोप लगाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में झूठ की दुकान चल रही थी और दिल्ली की जनता ने चुनाव में ऐसे लोगों को आईना दिखाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यही कारण है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी तीसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई और आने वाले वर्ष 2029 में भी हरियाणा में यह स्थिति बनने वाली है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 55 सालों तक देश में कांग्रेस पार्टी ने शासन किया लेकिन किसान की कोई सुध  नहीं ली।   केवल मात्र 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में अनेकों कदम उठाए हैं।  हरियाणा में  किसान की 100% फैसले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी  जा रही है।  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब उन्हें खाली पड़े सरकारी पदों का ध्यान नहीं आया।   आज वर्तमान सरकार द्वारा बिना पर्ची बिना खर्ची के आधार पर पात्र  युवाओं को नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा रहे हैं और युवाओं का विश्वास फिर से बहाल  हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेता का चुनाव कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है हालांकि लोकतंत्र की स्वच्छता और शुद्धता के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जो विकास कालका में हुआ वही राजस्थान बॉर्डर से सटे नारनौल में भी हुआ।इसी प्रकार ऐलनाबाद में जो काम हुआ, वहीं यूपी बॉर्डर से सटे रादौर में भी बिना भेदभाव के विकास कार्यों को किया गया है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.