Select Page

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने फरीदाबाद में पाली क्रेशर जोन का किया औचक निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने फरीदाबाद में पाली क्रेशर जोन का किया औचक निरीक्षण

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार: राजस्व की चोरी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा- खान एवं भू

हरियाणा के खान एवं भू- विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक पत्थर लोड कर हरियाणा के क्रेशर जोन में उतारा जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित इरवन्ना (वाहन लोडिंग सीमा) 55 टन है। यदि कोई इससे अधिक पत्थर लोड करता है तो 4 से 5 लाख रुपये तक का चालान काटा जाता है।

खान एवं भू- विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के इस अचानक दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खान संबंधी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति की जांच करना तथा राज्य सरकार को संभावित राजस्व हानि से बचाना था।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एक क्रेशर इकाई का लगभग एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों, ट्रक लोडिंग डेटा, वजन रजिस्टर, चालान की प्रतियां और गेट एंट्री लॉग्स की जांच की। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कहीं किसी स्तर पर अनियमितता तो नहीं बरती जा रही है। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या क्रेशर मालिक, यदि राज्य सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की नीति स्पष्ट है कि राजस्व की चोरी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.