Select Page

जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी मानसून को लेकर की समीक्षा बैठक

जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी मानसून को लेकर की समीक्षा बैठक

मंत्री श्रुति चौधरी: जिलेवार बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मंत्री श्रुति चौधरी के चंडीगढ़ स्थिति आवास कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अधिकारी मोहम्मद शाईन, विभाग के ईआईसी राकेश चौहान, बीरेंद्र सिंह, एसएस कादियान समेत सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री श्रुति चौधरी ने बरसात की आमद के बाद आज जिलेवार बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए ताकि प्रदेश में मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से किसी भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने विभिन्न प्रकार के पंप, मोटर, पैनल आदि की खरीद और पाइपलाइन बिछाने, ड्रेन की सफाई व सीवरेज की सफाई कार्य की समीक्षा की।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बाढ़ नियंत्रण के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक परियोजनाओं के संबंध में सभी जिलाधिकारियों से जिलावार रिपोर्ट लेते हुए कहा कि मानसून से पहले यह सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए । मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि अधिकारी कुशलता से काम करें और सुनिश्चित करें कि ये परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो ।

वहीं विभाग द्वारा जून के आखिर तक ड्रेन सफाई का कार्य पूरा किया जाना है इसी से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों से ली गई ।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *