Select Page

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी: अधिकारी शिशु गृहों व पर्यवेक्षण गृहों का करें नियमित दौरा

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी: अधिकारी शिशु गृहों व पर्यवेक्षण गृहों का करें नियमित दौरा

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने किए बाल संरक्षण व एमआईएस प्रणाली पोर्टल लांच

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारिय़ों को निर्देश दिए कि वे शिशुगृहों व पर्यवेक्षण गृहों तथा निरीक्षण गृहों का नियमित दौरा करें और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा कर उन्हें रिपोर्ट सौंपे। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। श्रीमती चौधरी ने इस अवसर पर लाभार्थियों के विकास एवं संरक्षण के लिए दो प्रमुख पोर्टल भी लॉन्च किए, जिनमें बाल संरक्षण पोर्टल, प्ले स्कूल व क्रैंच के लिए एमआईएस प्रणाली पोर्टल शामिल हैं।

बैठक में मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को अवगत कराया कि बाल संरक्षण पोर्टल मिशन वात्सल्य के तहत बाल सुधार गृहों में रह रहे बच्चों की निगरानी में मददगार होगा। इसमें पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकरण व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई से लेकर प्रत्येक बच्चे के लिए पुनर्वास योजना तक मामले की निगरानी रखी जा सकेगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र प्रदेश में बाल सुधार गृहों में रह रहे बच्चों की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि दूसरा पोर्टल प्ले स्कूल व क्रैच के लिए एमआईएस प्रणाली पर आधारित है। महिला एवं बाल विकास विभाग के पास प्रदेश में 4000 प्ले स्कूल हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इसके अलावा 450 से अधिक शिशु गृहों में 7500 से अधिक बच्चे हैं। एमआईएस पोर्टल के माध्यम से एंड टू एंड प्रबंधन के साथ-साथ सभी सेवाओं की जानकारी मिलेगी, जिसमें शिक्षण प्रबंधन, हाजिरी प्रबंधन, विकास निगरानी व भोजन ट्रैकिंग भी शामिल है।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.