Select Page

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर

श्री शिवराज सिंह 29 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में राज्यों की सहभागिता पर भी करेंगे बातचीत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के लिए रवाना होंगे। 15 मई से 17 मई 2025 तक की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान श्री चौहान कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे, परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, किसानों तथा स्थानीय हितधारकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे 29 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में राज्यों की सहभागिता पर भी चर्चा करेंगे।

प्रवास के पहले दिन 15 मई को सुबह केंद्रीय मंत्री श्री चौहान मिज़ोरम के थेनज़ॉल स्थित कृषि महाविद्यालय (CoH) के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का उद्घाटन करेंगे व वृक्षारोपण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर में वे नागालैंड के जलुकी स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय (CVSC & AH) के प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे।

यात्रा के दूसरे दिन 16 मई को मंत्री श्री शिवराज सिंह असम के काजीरंगा में कृषि मंत्री असम और क्षेत्रीय सांसद के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन यानी 17 मई को श्री शिवराज सिंह चौहान गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह की यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता- विशेषकर कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका के सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पायदान है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.