Select Page

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैंकाक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील एवं समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत का समर्थन दोहराया। दोनों देशों के संबंधों के प्रति भारत के जन-केन्द्रित दृष्टिकोण को व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। उन्होंने बांग्लादेश के साथ व्यावहारिकता पर आधारित सकारात्मक एवं रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आग्रह किया कि माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। सीमा पर, कानून का कड़ाई से कार्यान्वयन और अवैध सीमा पारगमन, विशेष रूप से रात में, पर रोक लगाना सीमा की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है। हमारे संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय तंत्र उचित रूप से बैठक कर सकता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित भारत की चिंताओं को रेखांकित किया और उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिसमें उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों के मामलों की गहन जांच भी शामिल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक की अध्यक्षता संभालने पर बांग्लादेश को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह मंच उसके नेतृत्व में क्षेत्रीय सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। दोनों नेता बिम्सटेक के ढांचे के अंतर्गत सहित क्षेत्रीय समन्वय को आगे बढ़ाने के लिए परामर्श एवं सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच के आपसी हित के सभी मुद्दों को उनके दीर्घकालिक एवं पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय संबंधों के हित में रचनात्मक चर्चा के जरिए द्विपक्षीय स्तर पर संबोधित एवं हल किया जाना जारी रहेगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.