Select Page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के सोनीपत दौरे पर आएंगे और प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर, 2025 को हरियाणा के सोनीपत दौरे पर आएंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। उनका यह दौरा हरियाणा के विकास को नई दिशा और गति देगा तथा ‘विकसित भारत – विकसित हरियाणा’ के संकल्प को मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने और बुनियादी ढाँचे की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले एक दशक में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय योजनाओं और राज्य सरकार की पारदर्शी प्रशासनिक नीतियों के कारण हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य में निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं के विकास को और मजबूत करेगा।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.