Select Page

हरियाणा राज्य में जल्द ही वर्ल्ड बैंक की सहायता से ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर की स्थापना की जाएगी।

हरियाणा राज्य में जल्द ही वर्ल्ड बैंक की सहायता से ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  और वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज हुई एक अहम बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा क्लीन ऐयर प्रोजेक्ट के संबंध में भी चर्चा की गई। इस पहल का उद्देश्य राज्य में सतत विकास को बढ़ावा देना और वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस योजना के तहत वर्ष 2030 तक हरियाणा को प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  ने प्रतिनिधिमंडल से हरियाणा में नदियों को आपस में जोड़ने के लिए भी एक व्यापक योजना तैयार करने का अनुरोध किया। वर्ल्ड बैंक ने भी इस दिशा में सहयोग के लिए गहरी रुचि व्यक्त की।

आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ चंडीगढ़ में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की। बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर बढ़ते प्रदूषण और इसे नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। हरियाणा में प्रदूषण सुधार पर ₹3,600 करोड़ खर्च किए जाएंगे एवं हरियाणा के अरावली क्षेत्र को ग्रीन हरियाणा बनाने के लिए “ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट” की शुरुआत की जाएगी। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इस बैठक में हरियाणा सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह  भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.