Select Page

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प को ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प को ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन और अन्‍य वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के राष्‍ट्रपति महामहिम डोनाल्‍ड जे. ट्रम्‍प से बात की और उन्‍हें संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

दोनों नेताओं ने पारस्‍परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने व्‍यापक द्विपक्षीय वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न पहलुओं और इसे आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की, जिसमें प्रौद्योगिकी, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र शामिल है।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढावा देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेताओं ने संपर्क में रहने तथा शीघ्र ही पारस्‍परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर मिलने की सहमति व्‍यक्‍त की।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *