Select Page

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि शिक्षा में बड़ी सुधार की घोषणा, 20% स्नातक सीटें ICAR परीक्षा से भरेगीं

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि शिक्षा में बड़ी सुधार की घोषणा, 20% स्नातक सीटें ICAR परीक्षा से भरेगीं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि शिक्षा में बड़ा सुधार करते हुए कृषि विश्वविद्यालयों की 20% स्नातक सीटें ICAR की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा से भरने का फैसला किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विद्यार्थियों की एक बड़ी समस्या का त्वरित समाधान किया है। अब देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों की 20% स्नातक (B.Sc. Agriculture) सीटें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। यह कदम “एक देश-एक कृषि-एक टीम” की भावना के अनुरूप लिया गया है, जिससे छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और समानता आएगी।

प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड अब होंगे एक समान

श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब 12वीं में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स या कृषि विषय समूह लेने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (CUET-ICAR) के जरिए सीधे और पारदर्शी तरीके से दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले अलग-अलग राज्यों और विश्वविद्यालयों में पात्रता मानदंड भिन्न होने के कारण कई योग्य छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाते थे।

ICAR और कृषि विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग से हुआ समाधान

केंद्रीय मंत्री ने छात्रों की समस्या को सोशल मीडिया और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक के आधार पर गंभीरता से लिया और ICAR के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट को निर्देश दिए कि वे राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ मिलकर इस मुद्दे का त्वरित समाधान निकालें। इसके बाद 42 कृषि विश्वविद्यालयों ने नए एकीकृत पात्रता मानदंड को स्वीकार कर लिया है, जबकि अन्य विश्वविद्यालय भी आगामी शैक्षणिक सत्र से इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से होगा लाभ

इस सुधार से लगभग 3,000 विद्यार्थियों को सीधे लाभ होगा। 50 कृषि विश्वविद्यालयों में से 42 ने एबीसी (Agriculture, Biology, Chemistry) विषय संयोजन को मान्यता दी है और 3 विश्वविद्यालयों ने PCA (Physics, Chemistry, Agriculture) संयोजन को भी स्वीकार किया है। शेष 5 विश्वविद्यालय अपने बोर्ड की मंजूरी के बाद 2026-27 से कृषि विषय को प्रवेश पात्रता में शामिल करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालयों और ICAR की टीम को किया सम्मानित

श्री शिवराज सिंह ने इस त्वरित सुधार को लागू करने में ICAR के डीजी और टीम के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब देशभर के छात्र-छात्राओं के लिए कृषि स्नातक प्रवेश सुगम, पारदर्शी और समान हो गया है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.