Select Page

कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बैठक

कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर 2025 को जीएसटी सुधारों पर बैठक करेंगे, जिसमें ट्रैक्टर व कृषि मशीनरी पर दरों में कमी पर चर्चा होगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कल 19 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस बैठक में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रीकरण से संबंधित प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रीकरण संघ (TMA), कृषि मशीनरी निर्माता संघ (AMMA), अखिल भारतीय कंबाइन हार्वेस्टर निर्माता संघ (AICMA) और पावर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PTAI) शामिल हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि मशीनरी और उपकरणों पर हाल ही में घोषित जीएसटी दरों में कमी (12-18% से घटाकर 5%) पर चर्चा करना है, ताकि किसानों को इन सुधारों का पूरा लाभ मिल सके। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक के आयोजन की पहल की है, ताकि जीएसटी दरों में कमी का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई जा सके और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जीएसटी में कटौती का फैसला लिया है, जिससे ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी की कीमतों में 7 से 13 प्रतिशत तक की कमी आएगी। यह कदम किसानों के लिए राहत की बात है, क्योंकि इससे उनकी उत्पादन लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही, किसानों को सब्सिडी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा, जिससे उनके लिए यह सुधार और अधिक फायदेमंद होगा।

इसके अतिरिक्त, घटे हुए कराधान के कारण स्वदेशी कृषि मशीनरी निर्माताओं को भी एक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त होगी, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूत करेगा।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *