Select Page

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा अभियान को हरी झंडी दिखाई

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा अभियान को हरी झंडी दिखाई

मंत्री श्री संजय सेठ: “पर्वतारोहण संस्थान युवाओं में आत्मनिर्भरता, स्थिरता और निडर भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देते हैं”

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 26 मार्च, 2025 को साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली से माउंट कंचनजंगा और माउंट एवरेस्ट के लिए संयुक्त अभियानों को हरी झंडी दिखाई। माउंट एवरेस्ट के लिए इस अभियान का आयोजन हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई), दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल और जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस), जम्मू-कश्मीर के सहयोग से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी, उत्तराखंड के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। माउंट कंचनजंगा अभियान का आयोजन राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (एनआईएमएएस), दिरांग, अरुणाचल प्रदेश द्वारा अपनी ‘हर शिखर तिरंगा’ पहल के तहत किया जा रहा है।

रक्षा राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस मिशन का उद्देश्य सिर्फ दुनिया के शिखर पर पहुंचना नहीं है, बल्कि साहसिक खेलों में देश की पर्वतारोहण उत्कृष्टता और नेतृत्व को प्रदर्शित करना भी है। उन्होंने बताया, “भारत वैश्विक साहसिक खेलों के क्षेत्र में तेज़ी से एक शक्ति के रूप में उभर रहा है। रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाले पर्वतारोहण संस्थान देश के साहसिक इको-सिस्टम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

श्री संजय सेठ ने टीम की क्षमताओं पर भरोसा जताया और अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “दोनों पर्वतों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके, टीमें एक नया मानदंड स्थापित करेंगी और देश और दुनिया भर के युवा पर्वतारोहियों को प्रेरित करेंगी।”

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इस बात पर भी जोर दिया कि पर्वतारोहण संस्थान युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें प्रेरित करने में सबसे आगे रहे हैं, जो वास्तव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के युवा मन में आत्मनिर्भरता, स्थायित्व और निडर भावना को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान न केवल टीम के धीरज, कौशल और टीम वर्क का परीक्षण करेंगे बल्कि युवा साहसी लोगों के लिए प्रेरणा का काम भी करेंगे।

माउंट एवरेस्ट पर अभियान

टीम में नेहरू पर्वतारोहण, हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के सात बेहद कुशल पर्वतारोही शामिल हैं, जिनमें से सभी को उच्च ऊंचाई वाले पर्वतारोहण और चरम स्थितियों में व्यापक अनुभव है। अभियान का नेतृत्व नेहरू पर्वतारोहण के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमान भदौरिया करेंगे। टीम 2 अप्रैल, 2025 को नेपाल में पारंपरिक साउथ कोल रूट का अनुसरण करते हुए अपनी यात्रा शुरू करेगी, जो उनके पहले के दिग्गज पर्वतारोहियों द्वारा लिया गया मार्ग है। उनकी यात्रा में खतरनाक खुंबू घाटी के माध्यम से चढ़ाई, अत्यधिक ऊंचाई वाले शिविरों में अनुकूलन और मई 2025 में शिखर पर चढ़ने के लिए व्यापक तैयारी शामिल होगी। इस अभियान का उद्देश्य प्रशिक्षकों को एवरेस्ट का अमूल्य प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे भारतीय पर्वतारोहियों की भावी पीढ़ियों को प्रशिक्षित और प्रेरित कर सकें।

माउंट कुंगचनजंगा अभियान

यह अभियान 7 अप्रैल, 2025 को शुरू होने वाला एक ऐतिहासिक सफर है, क्योंकि कंचनजंगा देश की सबसे ऊंची और एकमात्र 8,000 मीटर ऊंची चोटी है, जो इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक बनाती है। इस अभियान का नेतृत्व अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जामवाल कर रहे हैं। टीम में पांच बेहद कुशल पर्वतारोही और तीन सहायक कर्मचारी शामिल हैं। एनआईएमएएस पहले ही भारत के 27 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ चुका है। अब, माउंट कंचनजंगा के शिखर पर चढ़ने के साथ ही सभी 28 राज्य सम्मिलित हो जाएंगे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.