Select Page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

निशान साहिब की परिक्रमा और गुरु चरणों में शीश नवाया

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में स्थित निशान साहिब की परिक्रमा की और शीश नवाकर गुरु चरणों में नमन किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वे सभी के स्वस्थ और तरक्की की राह पर अग्रसर होने की कामना करते हैं।

also read: हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत, पहले दिन…

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज कल्याण और मानवता के उत्थान के लिए अनमोल शिक्षाएं दीं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि यह दिन हमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांत – नाम जपो, किरत करो और वंड छको – का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सेवा, उदारता और सामाजिक समरसता को और अधिक प्रबल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, ओएसडी डॉ. प्रभलीन और नाडा साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *