हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित होंगे
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रक्तदान, निबंध प्रतियोगिता, यात्रा, सेमिनार और भव्य समारोह होंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को राज्यभर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोग श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
मुख्य कार्यक्रम और तारीखें इस प्रकार हैं:
-
1 नवंबर: अम्बाला में रक्तदान शिविर का उद्घाटन।
-
3 नवंबर: स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता (हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत)।
-
5 नवंबर: 1984 के दंगों में पीड़ित परिवारों को नौकरी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
-
8 नवंबर: सिरसा से श्री गुरु तेग बहादुर जी यात्रा का आयोजन, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार और कॉफी टेबल बुक विमोचन।
also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश – सभी सरकारी…
-
9 नवंबर: करनाल में “हिंद दी चादर” मैराथन।
-
11-14 नवंबर: पिंजौर, फरीदाबाद और सोनीपत में यात्रा और स्थानीय कार्यक्रम।
-
18 नवंबर: यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी वन एवं वन्य जीव संरक्षण केंद्र की आधारशिला, साथ ही यात्रा का प्रस्थान और पेहवा में बंजारा एवं लुबाना समुदाय के कार्यक्रम।
-
24 नवंबर: कुरुक्षेत्र में सर्व धर्म सम्मलेन।
-
25 नवंबर: कुरुक्षेत्र में भव्य 350वां शहीदी दिवस समारोह, जिसमें 350 लड़कियों द्वारा कीर्तन, सैंड आर्ट म्यूजिकल शो और लाइट एवं साउंड शो शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन प्रभावी ढंग से किया जाए और श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, साहस और मानवता के संदेश को आम जनता तक पहुँचाया जाए।