सूरजकुंड झूला हादसा: सीएम नायब सिंह सैनी ने अस्पताल में घायल पीड़ितों से की मुलाकात
सूरजकुंड झूला हादसे में घायल पीड़ितों से मिले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, सरकार का भरोसा, इलाज का खर्च वहन और झूला सेफ्टी पॉलिसी।
गत दिनों सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसे के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। सीएम नायब सिंह सैनी ने उनकी सेहत की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सीएम नायब सिंह सैनी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार उनके साथ खड़ी है और हादसे में घायल होने वालों का इलाज पूरी
शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को दी संवेदना
हादसे में शहीद हुए इंस्पेक्टर श्री जगदीश प्रसाद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
भविष्य में सुरक्षा के लिए कदम
सीएम ने घोषणा की कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और आम जनता की सुरक्षा बढ़ाना है।
इस मौके पर हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एमडी हरियाणा टूरिज्म पार्थ गुप्ता, डीसी आयुष सिन्हा और सीएमओ जयंत अहूजा भी मौजूद थे।