Select Page

T20 World Cup में गजब हुआ! मैच पांच बॉल में खत्म हुआ, पूरी टीम 10 रन पर निपट गई।

T20 World Cup  में गजब हुआ! मैच पांच बॉल में खत्म हुआ, पूरी टीम 10 रन पर निपट गई।

T20 World Cup

T20 World Cup : 5 सितंबर को आईसीसी T20  मेंस एशिया क्वालीफायर में खेला गया मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। सिंगापुर के खिलाफ मंगोलिया की टीम महज 10 रन पर ऑल आउट हो गई। सिंगापुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल पांच बॉल में खत्म कर जीत हासिल की। सिंगापुर  के लिए यह लक्ष्य हासिल करना भले ही आसान रहा, लेकिन उसने भी एक विकेट खोया।

मंगोलिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम है। 5 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ आईसीसी टी20 मेंस एशिया क्वालीफायर में पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 10 रन ही बना पाई। सिंगापुर के हर्ष भारद्वाज की घातक गेंदबाजी ने विरोधी टीम को निराश कर दिया। इस गेंदबाज ने अकेले मंगोलिया की आधी से ज्यादा टीम को हराया। हर्ष ने चार ओवर में सिर्फ ३ रन देकर छह विकेट हासिल किए। मंगोलिया की पूरी टीम 10 ओवर में 10 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सिंगापुर ने जीता मैच सिर्फ पांच गेंद में जीता, जबकि मंगोलिया ने 11 रन का लक्ष्य पाया था। कप्तान मनप्रीत ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पहली बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे और बिना कोई रन बनाए वापस लौट गए। मैच विलियम सिम्पसन और राहुल शर्मा ने खत्म किया।

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *