Select Page

सहकारिता से समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 72वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह-2025 का किया शुभारंभ

सहकारिता से समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 72वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह-2025 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में 72वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया। सहकारिता से समृद्धि और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में 72वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की प्रगति का मार्ग सहकारिता से होकर गुजरता है। इस साल को सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारंपरिक सोच से बाहर निकलकर सहकारी समितियां बनाएं और डिजिटल इंडिया के माध्यम से इन्हें ग्लोबल ब्रांड बनाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सहकारिता का झंडा फहराया और इसके बाद सहकारिता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों लोगों की छोटी-छोटी बचत और सामूहिक शक्ति ने विशाल सहकारी आंदोलन की नींव रखी। आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की दिशा में सहकारिता की भूमिका अहम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का हवाला देते हुए कहा कि सहकारिता को जन आंदोलन बनाने का संकल्प हरियाणा ने लिया है।

प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में प्रगति

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र में निरंतर तरक्की हो रही है। प्रदेश के 19 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों ने 3 लाख से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। 21 पैक्स केंद्रों को गोदाम बनाने के लिए चुना गया है। समय पर अदायगी करने वाले प्राथमिक सहकारी समितियों के सदस्यों से फसली ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता, जिससे अब तक 5,31,652 किसानों को 1,223 करोड़ रुपये की ब्याज राहत दी गई है। हैफेड रोहतक में मेगा फूड पार्क स्थापित कर रहा है और शुगर फैड की 10 सहकारी चीनी मिलें लगभग 93% क्षमता से काम कर रही हैं।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर औ…

सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहकारी समितियों को आधुनिक, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए 710 पैक्स का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है और अब तक 475 पैक्स को ई-पैक्स बनाया गया है। मॉडल बाय-लॉज तैयार किए गए हैं। देश के हर ब्लॉक में बड़े गोदाम बनाए जा रहे हैं और एफपीओ को सहकारी समितियों के साथ जोड़कर नई ताकत दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि सभी मिलकर सहकारिता की भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और हरियाणा को देश का सबसे समृद्ध और सहकारिता उन्मुख राज्य बनाएं।

सहकारिता मंत्री और अन्य उपस्थित

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गांवों और समाज में मिलकर काम करने की परंपरा ही सहकारिता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2021 में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया और हर घर को सहकार से जोड़ने का संकल्प लिया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसे गंभीरता से लागू किया जा रहा है।

इस दौरान सहकारिता विभाग के एसीएस विजेंद्र कुमार ने विभाग की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ऋण, दुग्ध उत्पादन और विपणन सहित कई कार्य कर रही हैं और यह एक जन आंदोलन बन चुका है।

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को गोहाना की जलेबी खिलाई गई।

इस मौके पर एमएलए निखिल मदान, एमएलए पवन खरखौदा, सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की सीईओ ए. मोना श्री निवास सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *