Select Page

गुरु पूर्णिमा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश — “स्वस्थ भविष्य के लिए लगाएं एक पेड़”

गुरु पूर्णिमा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश — “स्वस्थ भविष्य के लिए लगाएं एक पेड़”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु पूर्णिमा पर नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील की। जालंधर में गुरुओं से लिया आशीर्वाद और डेरा सचखंड बल्लां का किया दौरा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी को एक-एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जालंधर में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, बाबा मोहन दास आश्रम, और डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुरुओं और संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर राज्यवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

वृक्षारोपण को लेकर मुख्यमंत्री का विशेष संदेश

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा, “गुरु पूर्णिमा सिर्फ श्रद्धा और आस्था का पर्व नहीं है, यह आत्मचिंतन और संकल्प लेने का दिन है। हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए — हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पेड़ ही हमें स्थायी समाधान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में पूज्य श्री आशुतोष जी महाराज के चित्र के समक्ष नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने कामधेनु गौशाला का भी दौरा किया और गौसेवा व पूजन में भाग लिया।

बाद में उन्होंने बाबा मोहन दास आश्रम में पहुँचकर बाबा मोहन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि गुरुओं के उपदेशों के अनुरूप जीवन जीने से समाज में सद्भाव और सकारात्मकता आती है।

डेरा सचखंड बल्लां में मत्था टेक कर जताई आस्था

मुख्यमंत्री सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर गुरु रविदास जी के चरणों में मत्था टेका और उनके सामाजिक समरसता व शांति के संदेश को नमन किया। उन्होंने डेरा द्वारा समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और हरसंभव सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी बना चर्चा का विषय

जालंधर जाते समय मुख्यमंत्री ने जमशेर गांव में अपने काफिले को रोका और स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों से सहज रूप में मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनसेवा और समाधानपरक शासन के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार और आत्मीय संवाद की सराहना करते हुए कहा कि यह एक नेता की असली पहचान है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *