Select Page

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कल उत्तराखंड के मसूरी का दौरा करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कल उत्तराखंड के मसूरी का दौरा करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 12 जून 2025 को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे सुबह 9:45 बजे जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और 11:30 बजे मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का उसी दिन दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

मसूरी स्थित अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम विशेष रूप से राज्य प्रशासनिक सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से पदोन्नत कुल 97 अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी शामिल हैं।

यह कार्यक्रम “विकसित भारत @2047” के राष्ट्रीय विजन और “मिशन कर्मयोगी” के रूपांतरकारी लक्ष्यों से प्रेरित है। यह अधिकारियों को राज्य स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व के उत्तरदायित्वों में सुचारू रूप से परिवर्तित करने के लिए एक संरचित मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य नीति-निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तत्पर प्रशासनिक अधिकारियों को तैयार करना है।

यह कार्यक्रम सात प्रमुख विषयगत स्तंभों – सुशासन, व्यक्तित्व विकास, सहयोगात्मक शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व अंतर्दृष्टि, उद्यमिता और क्षेत्रीय समझ पर आधारित है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *