Select Page

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध, डिजिटल सहयोग और एआई क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम पीटर पेलेग्रिनी ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी का स्वागत करते हुए पिछली साल स्लोवाक गणराज्य की अपनी राजकीय यात्रा की सुखद यादें साझा कीं और वहां मिले स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति की एआई इम्पैक्ट समिट में भागीदारी की सराहना की और इसे भारत और वैश्विक प्रगति के लिए निर्णायक अवसर बताया।

राष्ट्रपति ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन “People, Planet, and Progress” के सिद्धांत पर आधारित है और इसका उद्देश्य एआई तकनीक को मानवता और समावेशी विकास के लिए लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत “जनहित के लिए प्रौद्योगिकी” के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है और डिजिटल तथा एआई तकनीकों के क्षेत्र में भारत-स्लोवाकिया सहयोग दोनों देशों के लिए नई संभावनाएँ खोल सकता है।

दोनों नेताओं ने साझा किया कि व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और जनता के बीच संपर्क के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा भारत और स्लोवाक गणराज्य के संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और डिजिटल सहयोग समेत नए क्षेत्रीय अवसर खोलेगी।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.