Select Page

Haryana News: दो दिवसीय डी. आई. ओ. अधिवेशन एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का श्री विकास गुप्ता (आई ए एस) द्वारा उद्घाटन

Haryana News: दो दिवसीय डी. आई. ओ. अधिवेशन एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का श्री विकास गुप्ता (आई ए एस) द्वारा उद्घाटन

Haryana News: एन. आई. सी. हरियाणा राज्य केंद्र द्वारा चंडीगढ़ में दो दिवसीय डी. आई. ओ. अधिवेशन व तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है

Haryana News: एन. आई. सी. हरियाणा राज्य केंद्र द्वारा चंडीगढ़ में दो दिवसीय डी. आई. ओ. अधिवेशन व तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है  जिसके दौरान  सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विभिन्न विषयों तथा राज्य में एन आई सी द्वारा  सफलतापूर्वक क्रियान्वित विभिन्न आई.सी.टी प्रोजेक्ट्स के बारे में अवगत कराया जाएगा।

इसके उद्घाटन हेतु बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास गुप्ता (आईएएस ), आयुक्त एवं सचिव (नागरिक संसाधन सूचना विभाग ) हरियाणा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री राजेश मिश्र , उप महानिदेशक एन आई सी ,मुख्यालय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमहानिदेशक एवं  राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बंसल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि का स्वागत किया तथा प्रतिभागियों को संबोधित किया।

श्री विकास गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान नागरिक केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने में एन आई सी के साथ अपने सुखद अनुभव साझा किए। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, एन आई सी की सफल यात्रा में अपना कर्मठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया । हरियाणा के डिजिटल विकास में एन.आई.सी के समर्पित योगदान की उन्होंने प्रशंसा की ।

श्री राजेश मिश्रा, जो कि  वर्तमान में एन आई सी के साईबर सुरक्षा और सूचना सुरक्षा ऑडिट समूह का नेतृत्व कर रहे हैं, ने साईबर सुरक्षा एवं स्वच्छता पर अपनी प्रस्तुति देते हुए एन आई सी द्वारा इस क्षेत्र में लिए जा रहे प्रभावशाली पहलों का विस्तार से वर्णन किया।  उन्होंने चर्चा के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *