Select Page

हरियाणा में हिसार के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से रोजाना 56.5 एमएलडी शोधित अपशिष्ट जल का निस्तारण, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने जानकारी दी

हरियाणा में हिसार के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से रोजाना 56.5 एमएलडी शोधित अपशिष्ट जल का निस्तारण, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने जानकारी दी

हरियाणा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि हिसार के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से रोजाना 56.5 एमएलडी शोधित जल छोड़ा जाता है। ऋषि नगर STP से सिंचाई के लिए 25 एमएलडी जल उपयोग का प्रस्ताव विचाराधीन।

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बताया कि हिसार जिले के विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) से प्रतिदिन लगभग 56.5 एमएलडी शोधित अपशिष्ट जल छोड़ा जाता है। इनमें ऋषि नगर का 40 एमएलडी क्षमता वाला STP से 37 एमएलडी, राजगढ़-गंगवा रोड का 15 एमएलडी STP से 13 एमएलडी, कैमरी (हिसार रोड) का 4 एमएलडी STP से 2.5 एमएलडी तथा सतरौड़ रोड का 8 एमएलडी STP से 4 एमएलडी जल निस्तारित किया जाता है।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि ये सभी STPs हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार अपशिष्ट जल का उपचार करते हैं। फिलहाल, इस शोधित जल के अतिरिक्त उपचार के लिए कोई नया प्रस्ताव नहीं है, लेकिन ऋषि नगर STP से 25 एमएलडी शोधित जल को सिंचाई के लिए उपयोग में लेने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

इसके अलावा, नलवा विधानसभा क्षेत्र में 9.65 करोड़ रुपये की लागत से 9 जलमार्गों और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से 15 जलमार्गों के नवीनीकरण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। ये कार्य मई 2026 तक पूर्ण किए जाने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नलवा में 14.35 करोड़ रुपये से 10 जलमार्गों और आदमपुर में 78 करोड़ रुपये से 36 जलमार्गों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। ये सभी नवीनीकरण कार्य दीर्घकालिक योजना के तहत किए जाएंगे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *