Select Page

 Haryana Election: विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होंगी, इन सीटों से लड़ सकती हैं  चुनाव, बजरंग पुनिया भी शामिल होंगे

 Haryana Election: विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होंगी, इन सीटों से लड़ सकती हैं  चुनाव, बजरंग पुनिया भी शामिल होंगे

 Haryana Election

Haryana Election: चरखी दादरी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी बड़ी खबर है। आज दिल्ली में प्रसिद्ध महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होने जा रही है। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) विधानसभा चुनाव में भाग  लेंगी। चरखी दादरी, बाढ़डा और जींद जुलाना से चुनाव लड़ने का अनुमान है।

जानकारी मिली है कि महिला पहलवान विनेश फोगाट शुक्रवार को नई दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगी। विनेश अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाग लेंगी। हालाँकि, सूचना मिली है कि तीन में से एक सीट पर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वा सकती है। इसमें जींद, बाढ़ड़ा और चरखी दादरी शामिल हैं।

राहुल गांधी से की मुलाकात

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने चार सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर सियासी संभावनाओं पर चर्चा की। कांग्रेस ने खुद इस बैठक की सूचना दी थी, जिसका अर्थ था कि वह विनेश को चुनाव में उतारने के लिए विचार कर रही है।

बजरंग पुनिया भी चुनाव लड़ सकते हैं

स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल होंगे, दिल्ली में दोपहर एक बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामेंगे, सूत्रों ने बताया। बजरंग पुनिया को सोनीपत जिले से पार्टी टिकट मिलेगा। फिलहाल, विनेश और बजरंग ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। विनेश का मायका चरखी दादरी में है, लेकिन उनका ससुराल सोनीपत में है। इसलिए कांग्रेस विचार कर रही है कि विनेश को किस सीट से चुनाव में उतारा जाए। जींद से उन्हें लड़ाने का विचार है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *