Select Page

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। मंत्री ने विकास, किसानों की सफलता और पर्यावरण के साथ उत्साहपूर्ण दिवाली मनाने की अपील की।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज प्रदेशवासियों को दीपों के उत्सव, दिवाली की हार्दिक मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सकारात्मकता, रोशनी और उमंग का प्रतीक है और इसे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाना चाहिए।

श्री नागर ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा विकास और तरक्की की राह पर लगातार अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में जन-जन के उत्थान और प्रगति की नई गाथा लिखी जा रही है। हरियाणा अब विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है।

also read: हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट…

राज्य मंत्री ने किसानों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है। ‘मेरी फसल – मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से पिछले 11 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये की फसल खरीद राशि डाली गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा, खरीफ 2019 से प्रत्येक जिले की तहसीलों/उप तहसीलों में टैबलेट के माध्यम से ई-गिरदावरी की जा रही है।

श्री नागर ने कहा कि अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 35 किलोग्राम और बीपीएल परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति माह दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने ‘एक देश एक राशन कार्ड योजना’ लागू की है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण किया है, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत गैस कनेक्शन दिए हैं और केरोसिन मुक्त राज्य का दर्जा प्राप्त किया है।

राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि इस दिव्य उत्सव पर हर किसी के स्वास्थ्य, सुख और सौभाग्य की कामना करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपों की तरह अपने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उत्साह और उमंग के साथ दिवाली मनाएं।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *