Select Page

Haridwar: दिन-प्रतिदिन ज्वैलरी दुकान की लूट, करोड़ों रुपयों की लूट,  हवाई फायर कर फैलाई दहशत

Haridwar: दिन-प्रतिदिन ज्वैलरी दुकान की लूट, करोड़ों रुपयों की लूट,  हवाई फायर कर फैलाई दहशत

Haridwar

Haridwar : उत्तराखंड के हरिद्वार के सबसे व्यस्त शहर रानीपुर मोड़ में आभूषणों के एक स्टोर में एक दिन में करोड़ों रुपये की लूट पड़ने से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस ने बताया कि हथियारधारी बदमाश बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में पहुंचे, कर्मचारियों पर मिर्च का स्प्रे डाला और हवा में दो गोलियां चलाईं, फिर वहां से आभूषण और नकद लेकर भाग गए।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना दोपहर एक से सवा बजे के बीच हुई और पांच बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर हमला किया। तीन बदमाशों ने नकाब पहना हुआ था, जबकि दो अन्य ने मुंह नहीं ढका था।

शोरूम मालिक ने कहा कि पांच करोड़ की लूट

डोभाल ने कहा कि ज्वेलरी स्टोर मालिक  के अनुसार पांच करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की है। डोभाल ने कहा कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने और उनकी तलाश में जुट गई है। घटना से आक्रोशित व्यापारी ने प्रदर्शन किया। डोभाल ने हालांकि उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *