Select Page

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने वाले अम्बाला इंडस्ट्री एरिया सब डिवीजन के जेई को किया निलंबित

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने वाले अम्बाला इंडस्ट्री एरिया सब डिवीजन के जेई को किया निलंबित

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगमों के अधिकारियों को शहर में एक घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के दिए हुए हैं निर्देश

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदलने वाले बिजली निगम के जेई (कनिष्ठ अभियंता) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है और इस संबंध में उन्होंने इंडिस्ट्रयल एरिया के जेई को लगभग 15 दिन पहले शिकायत दी थी। मगर अब तक न तो ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया है। मंत्री ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि बिजली के खराब ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में एक घंटे के भीतर तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर या मरम्मत करके बिजली की आपूर्ति को ठीक किया जाए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जहां जेई को सस्पेंड किया गया है वहीं खराब ट्रांसफार्मर को भी बिजली निगम द्वारा बदल दिया गया है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *