Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों को दिया जाएगा पूर्ण प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों को दिया जाएगा पूर्ण प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: जनकल्याण को समर्पित होगा प्रदेश सरकार का बजट

  • दिल्ली के लोग अबकी बार अरविंद केजरीवाल के बहकावे में नहीं आने वाले- नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पानीपत में उद्योगपतियों व कपड़ा उद्यमियों के साथ बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया जाएगा वह जनता के कल्याण से जुड़ा होगा, जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों को पूर्ण प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए अनर्गल प्रचार नहीं करना चाहिए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है। दिल्ली के लोग अबकी बार उनके बहकावे में नहीं आने वाले। दिल्ली के हालात कल्पना से  परे है, वह स्वयं भी इससे वाकिफ है। दिल्ली की जनता ने उन्हें दो मौके दिए, अबकी बार उन्हें दिल्ली की जनता मौका नहीं देगी, क्योंकि वे जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतरे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साढ़े 8 हजार करोड़ रुपए एसटीपी लगाने को लेकर दिल्ली सरकार को दिए गए थे लेकिन न तो एसटीपी लगा और न ही पैसे का पता चला। दिल्ली की गलियों में पानी भरा पड़ा है। रसोई में शुद्ध जल नहीं मिल रहा। तालाबों तक की सफाई नहीं की गई। पानी के डिस्ट्रीब्यूशन की कमी है। उसको सुधारने की बजाय अरविंद केजरीवाल बयानबाजी पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर के चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *