Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब में भी किया जाएगा लागू

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब में भी किया जाएगा लागू

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा में आज जवाबदेह और संवेदनशील नॉन स्टॉप सरकार कर रही है कार्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे। पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने और अब मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की कभी सुध नहीं ली है और न ही किसानों की फसलों को एमएसपी पर खऱीदा। वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलों को हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज पंजाब के डेराबस्सी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य श्री सतनाम संधू, श्री गुरदर्शन सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, श्री संजीव वशिष्ठ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व में एक मजबूत व सशक्त देश बनकर उभरा है। हरियाणा में भी सरकार ने ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा को मूलमंत्र माना है। जातिवाद, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को समाप्त किया जिसकी बदौलत प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया। आज हरियाणा में एक जवाबदेह और संवेदनशील नॉन स्टॉप सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही बिना पर्ची-बिना खर्ची के 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्गों, उद्योग, डिजिटल सेवाओं, युवाओं के लिए कौशल विकास, महिला सुरक्षा, और किसानों के कल्याण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनसेवा को तकनीक से जोड़ते हुए हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 52 लाख से अधिक परिवारों को घर बैठे 400 से ज्यादा योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह अपने-आप में एक अनूठी पहल है। इसी तरह से हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 3000 रुपये तक बढ़ाकर बुजुर्गों को सम्मान दिया है। पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में “म्हारा गांव-जगमग गांव” योजना के तहत 5878 गांवों को भी शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली दी जा रही है। पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने पर लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *