Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है  उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *