Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: वर्तमान सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में 18 बड़े वायदे पूरे कर लोगों के जीवन को बनाया आसान

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: वर्तमान सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में 18 बड़े वायदे पूरे कर लोगों के जीवन को बनाया आसान

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: सरकार की नियति, नियत और एजेंडा स्पष्ट, तीन गुणा तेजी से काम करेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की नियति, नियत और एजेंडा स्पष्ट है, जिसकी बदौलत प्रदेश में तीव्र गति सेविकास कार्य हो रहे हैं। वर्तमान सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसने लोगों के जीवन को सुगम करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को कैथल के सीवन, कलायत व पूंडरी में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है, वहीं 10 वायदे जल् ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद सभी वायदे पूरे करते हुए काम को तीन गुणा तेजी से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनते ही सभी मेडिकल कॉलेज व पीजीआई में किडनी मरीज को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की है। पट्टेदार किसान परिवारों को मालिकाना हक प्रदान किया है। इसके साथसाथ 20 साल से पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को राहत देते हुए विधानसभा में एक्ट बनाकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि 15 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है जबकि कांग्रेस की हिमाचल में सरकार आए ढाई साल हो गए हैं, वहां कांग्रेस ने आज तक भी महिलाओं को 1500 रुपये व 500 रुपये में गैस सिलेंडर के अपने वायदे को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला प्रदेश है, जहां किसानों की सभी फसलों को शत-प्रतिशत एमएसपी पर खरीदा जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर आरोप लगाया कि यमुना में जहर मिलाकर भेज दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा कि हरियाणा के लोग ऐसा काम नहीं कर सकते।हरियाणा के लोग स्वयं जहर पीकर दूसरे को अमृत पिलाने का काम करते हैं। वे स्वयं यमुना में गए और पानी पीया। यमुना माता व दिल्ली की जनता ने झूठ फैलाने वालों का सूपड़ा साफ कर दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ट्वीट मास्टर हो गए हैं उन्हें सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्य दिखाई नहीं देते। कांग्रेस नेता धरती पर क्या हो रहा है, देखने की बजाए केवल ट्वीट करते हैं। कांग्रेस पार्टी ट्वीट में उलझ कर रह गई।

इस अवसर पर सांसद श्री नवीन जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *