Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे केवल लोगों को गुमराह कर राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम करते हैं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे केवल लोगों को गुमराह कर राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम करते हैं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद जमीनी स्तर पर सभी संकल्प तय समय में किए जाएंगे पूरे

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे केवल लोगों को गुमराह कर राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम करते हैं। कांग्रेस नेता देश के बारे में नहीं बल्कि स्वयं के बारे में सोचते हैं कि कैसे उनकी कुर्सी सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री विपुल गोयल और श्री कृष्ण कुमार बेदी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड पर लाए गए बिल के संबंध में कहा कि इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीएए पर भी लोगों को गुमराह करने का काम किया। जबकि वो नागरिकता प्रदान करने का कानून था। कांग्रेस द्वारा लोगों को केवल मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के जीवन को सरल करने के लिए निंरतर नए-नए निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए गत दिवस ही वन टाईम सेटलमेंट स्कीम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का ध्येय है कि प्रदेश, देश और प्रत्येक व्यक्ति विकास के पथ पर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनावों के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है और अब जमीनी स्तर पर सभी संकल्प तय समय में पूरे किए जाएंगे।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय उपस्थित थे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *