Select Page

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा: 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा: 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी

मंत्री श्री रणबीर गंगवा: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। हर वर्ग को साथ लेकर हरियाणा प्रदेश को निरंतर उन्नति के पथ की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण व अन्य गणमान्य लोग विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज जगाधरी में एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार निरंतर संत व महापुरुषों को मान-सम्मान देने का कार्य कर रही है और यह जयंतियां सरकारी तौर पर राज्य स्तर पर मनाई जा रही हैं।

हाल ही में संत कबीरदास जयंती राज्य स्तर पर सिरसा में, महर्षि कश्यप जयंती इंद्री में, परशुराम जयंती रोहतक में, भगत धन्ना जयंती उचाना में मनाई गई और अन्य संतों व महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया गया है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को भिवानी में अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर मनाई जाएगी। इस जयंती में हमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रजापति संगठन की ताकत भी दिखानी है और कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने का काम करना है।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। हर वर्ग को साथ लेकर हरियाणा प्रदेश को निरंतर उन्नति के पथ की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *