Select Page

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

श्री ओम बिरला: लोकसभा अध्यक्ष 07-11 जनवरी 2025 तक यूनाइ‍टेड किंगडम, स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 07 से 11 जनवरी, 2025 तक यूनाइटेड किंगडम (यूके), स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

श्री ओम बिरला, यूनाइटेड किंगडम के संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष माननीय सर लिंडसे होयल के निमंत्रण पर 07 से 09 जनवरी 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हैं। वे लंदन में माननीय सर लिंडसे होयल और माननीय लॉर्ड मैकफॉल ऑफ अल्क्लुइथ, हाउस ऑफ लार्ड, लंदन के अध्‍यक्ष से मिलेंगे। लंदन में अपने अन्य कार्यक्रमों के अलावा, श्री ओम बिरला डॉ. बी.आर. अंबेडकर संग्रहालय का दौरा करेंगे, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।

श्री बिरला स्कॉटलैंड भी जाएंगे और स्कॉटिश संसद की पीठासीन अधिकारी माननीय एलिसन जॉनस्टोन एमएसपी तथा स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री माननीय जॉन स्विनी एमएसपी से मुलाकात करेंगे। वे स्कॉटिश संसद के विभिन्न दलों के सदस्यों से भी मिलेंगे।

माननीय अध्यक्ष 10 जनवरी 2025 को ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे 28वें सीएसपीओसी के मेज़बान के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो वर्ष 2026 में भारत में आयोजित किया जाएगा। वे इस बैठक के दौरान अन्य संसदों के अपने समकक्षों से भी मिलेंगे।

source: http://pib.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.