Select Page

CM Nayab Singh Saini: प्रदेश सरकार राज्य के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध

CM Nayab Singh Saini: प्रदेश सरकार राज्य के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध

CM Nayab Singh Saini: जनता ने चुनावों के दौरान कांग्रेस के इरादों को समझकर घमंडिया गठबंधन को दी करारी मात

  • पिछले 10 वर्षों में कालका क्षेत्र में 712 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्य– मुख्यमंत्री
  • कालका को पर्यटन हब बनाने के लिए किए जाएंगे समर्पित प्रयास

हरियाणा के CM Nayab Singh Saini ने कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश सरकार हरियाणा के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश सरकार की नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम विकसित भारत के चार स्तंभ किसान, युवा, महिला और गरीबों पर केंद्रित हैं। हरियाणा सरकार ने अथक प्रयासों से भौतिक व मानव विकास के पैमानों पर हरियाणा को एक खुशहाल और विकसित राज्य बनाया है।

उन्होंने कहा कि से पूरे प्रदेश में धन्यवाद रैलियों का शुभारंभ किया गया है। आज की यह रैली कालका हलके के विकास को नई गति, नई दिशा देगी।

जनता ने चुनावों के दौरान कांग्रेस के इरादों को समझकर घमंडिया गठबंधन को दी करारी मात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान देश के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी दी थी। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री की इन गारंटियों व नीतियों पर समर्थन की मोहर लगाते हुए भाजपा को हरियाणा में तीसरी बार जनसेवा का मौका दिया है। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोगों के जीवन से मुश्किलें कम नहीं करना चाहती थी। कांग्रेस समाधान के बजाय विवाद बढ़ाना चाहती थी, लेकिन इनके इरादों को जनता ने चुनावों के दौरान भली भांति समझा और घमंडिया गठबंधन को करारी मात दी।

पिछले 10 वर्षों में कालका क्षेत्र में 712 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्य

CM Nayab Singh Saini ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कालका क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। कालका क्षेत्र में लगभग 712 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाये गये हैं। अब तीसरे कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के कार्यों में तीन गुणा तेजी लाएंगे।

कालका को पर्यटन हब बनाने के लिए किए जाएंगे समर्पित प्रयास

CM Nayab Singh Saini ने कहा कि कालका क्षेत्र हरियाणा का सिरमौर है। शिवालिक की पहाड़ियों में बसा यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में पर्यटन से रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। हरियाणा सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए समर्पित प्रयास करेगी, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो जाए। इसी दिशा में कालका से लेकर कालेसर तक के क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पिंजौर को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए टिक्कर ताल और मोरनी में पैरामोटर और जेट स्कूटर, पैराग्लाइडिंग और होट बैलून जैसी एयरो स्पोर्ट्स व वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की हैं।

कालका विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रायपुर रानी में कॉलेज और नानकपुर में पॉलिटेक्निक खोला है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी दिशा में पिंजौर के गांव खेदड़वाली में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिंजौर बाईपास पिंजौर बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21-ए का काम लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने पेयजल की व्यवस्था के लिए कालका, पिंजौर और भोजनागल में बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नानकपुर को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है। पिंजौर में 20 बैड का अस्पताल बनाने का काम जारी है।

12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए

CM Nayab Singh Saini ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने के लिए सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की है। किसानों की फसल खरीद का पैसा डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में डाला जा रहा है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए। भावांतर भरपाई योजना के तहत 23 हजार 568 किसानों को 76 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इसी साल खरीफ सीजन में बारिश कम होने से किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से 825 करोड़ रुपये की बोनस राशि किसानों के खातों में डाली है।

राज्य सरकार ने विधानसभा के पहले सत्र में ही किसान हित में बनाए 3 नए कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा के पहले सत्र में ही किसान हित में 3 नए कानून बनाए हैं। हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया है। ईस्ट पंजाब यूटिलाइजेशन ऑफ लैंड एक्ट-1949 के तहत शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। गांवों में 20 वर्ष से अधिक समय से 500 वर्ग गज तक क्षेत्र में बने मकानों के मकान मालिकों को मालिकाना हक दिया है।

युवाओं को बिना पर्ची – खर्ची के दी सरकारी नौकरियां

CM Nayab Singh Saini ने कहा कि सरकार के शपथ ग्रहण के दिन गत 17 अक्तूबर को ही 26 हजार युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी दी। अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमारी सरकार ने अनुबंधित कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 बनाकर 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। अग्निवीरों को हरियाणा सरकार की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को विकसित भारत के चार स्तंभों में से एक माना है। उनकी प्रेरणा से महिला उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई और पहल की है। राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हर गांव में एक महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी संकल्प लिया गया है।

इस अवसर पर कालका की विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कालका की जनता के लिए ये सौभाग्य की बात है कि प्रदेशभर में होने वाली धन्यवाद रैलियों का आगाज कालका विधानसभा क्षेत्र से किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगे रखी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

source: http://prharyana.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *