CM Nayab Singh Saini 19 दिसंबर को करेंगे पूंडरी में जनसभा को संबोधित
CM Nayab Singh Saini: विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं उद्घाटन
हरियाणा के CM Nayab Singh Saini 19 दिसंबर को पूंडरी स्थित नई अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर एसडीएम अजय सिंह ने डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जनसभा को लेकर आवश्यक ड्यूटियां लगाई गईं।
एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि पूंडरी की नई अनाज मंडी में CM Nayab Singh Saini जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी गंभीरता से पूरी करें।
source: http://prharyana.gov.in