Select Page

CM Nayab Singh Saini ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी

CM Nayab Singh Saini ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी

CM Nayab Singh Saini: करनाल की नई अनाज मंडी में शिफ़्ट होगी गुड़ मंडी

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

हरियाणा के CM Nayab Singh Saini ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा , दालें और मसाले की मार्किट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि CM Nayab Singh Saini के इस फैसले से जहां शहरवासियों को पुरानी अनाज मंडी में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं गुड़ समेत अन्य चीजों के व्यापारियों को भी लाभ होगा। करनाल की पुरानी  अनाज मंडी में मुख्य कृषि उत्पादों गेहूं , मक्का, गुड़ आदि की खरीद एवं बिक्री की जाती थी। वर्ष 1999 में करनाल में नई अनाज मंडी विकसित की गई जहां पर अनाज से संबंधित मंडी को शिफ़्ट कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में फल एवं सब्जी मंडी को भी इसी नई अनाज मंडी में शिफ़्ट कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि नई अनाज मंडी के लेआउट प्लान में चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी का भी प्रावधान तो किया गया था परन्तु इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी जिसके कारण उक्त चीजों की मंडी का नई अनाज मंडी में स्थानांतरण नहीं पाया था।  मुख्यमंत्री ने अब इस बारे में मंजूरी दे दी है जिससे चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ़्ट किया जा सकेगा। इससे जहां करनाल के व्यापारियों को काफी सुविधा होगी वहीँ मार्किट कमेटी को भी राजस्व में इजाफ़ा मिलेगा।

source: http://prharyana.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *