Select Page

महामहिम Draupadi Murmu 3 से 7 दिसंबर तक ओडिशा का दौरा करेंगी

महामहिम Draupadi Murmu 3 से 7 दिसंबर तक ओडिशा का दौरा करेंगी

महामहिम राष्ट्रपति Draupadi Murmu 3 से 7 दिसंबर, 2024 तक ओडिशा का दौरा करेंगी।

3 दिसंबर को राष्ट्रपति Draupadi Murmu पंडित रघुनाथ मुर्मु की नई प्रतिमा का अनावरण करेंगी और भुवनेश्वर में आदिम ओवार जरपा जाहेर का दौरा करेंगी।

4 दिसंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। वह पुरी के गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। उसी दिन वह पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह और परिचालन प्रदर्शन में सम्मिलित होंगी।

5 दिसंबर को राष्ट्रपति ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह भुवनेश्वर में नए न्यायिक न्यायालय परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।

6 दिसंबर को राष्ट्रपति उपरबेड़ा में छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वह राइरंगपुर में महिला महाविद्यालय, राइरंगपुर की छात्राओं और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगी।

7 दिसंबर को राष्ट्रपति बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी, बुरामारा-चाकुलिया और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ रेल लाइन, जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, राइरंगपुर, दंडबोस हवाई अड्डा, राइरंगपुर और उप-मंडल अस्पताल, राइरंगपुर सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगी।

source: http://pib.gov.in

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.