Select Page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक सम्पन्न

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी ने 157 करोड़ रुपए से अधिक के 18 स्वच्छता और विकास कार्यों को मंजूरी दी, जिससे 7.91 करोड़ की बचत हुई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के 22 एजेण्डे पर चर्चा हुई, जिसमें 157 करोड़ रुपए से अधिक के 18 कार्यों को मंजूरी दी गई। इस प्रक्रिया में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि की बचत भी हुई।

मुख्यमंत्री ने 11 नगरपालिकाओं और नगरपरिषदों में घर-घर कचरा उठाकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपए की परियोजनाओं को अनुमोदित किया। पानीपत में सीवरेज लाइन की सफाई और अवरुद्ध पाइप लाइन के सुधार के साथ-साथ सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा निस्तारण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कार्य भी सिवानी, हिसार, बरवाला और अन्य नगरपालिकाओं में शुरू किए जाएंगे।

बैठक में बावल, पलवल, हांसी, जीन्द, सोहना, पटौदी, झज्जर, होडल, गुरुग्राम, बंधवाड़ी और रोहतक नगर निगम सहित अन्य नगरपालिकाओं में स्वच्छता सुधार के लिए कार्यों का आवंटन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थानीय निकायों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी वेंडर निर्धारित मानकों के अनुसार ई-रिक्शा, ट्रैक्टर और डम्पर जैसी संसाधनों का उपयोग करें और कचरा उठाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। घर-घर से निकलने वाले कचरे की छंटनी और सही निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि समय पर कार्य न करने वाले वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक श्री अशोक मीणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाईन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *