Select Page

कुरुक्षेत्र में 6-8 फरवरी 2026 को होगी 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

कुरुक्षेत्र में 6-8 फरवरी 2026 को होगी 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत

कुरुक्षेत्र में 6-8 फरवरी 2026 को होगी 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत, पशुपालकों के लिए विशेष आयोजन।

हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग आगामी 6 से 8 फरवरी, 2026 को जिला कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। यह प्रदर्शनी तीन दिन चलेगी और प्रदेशभर के पशुपालकों को नई तकनीकों और वैज्ञानिक ज्ञान से अवगत कराएगी।

इस उच्च स्तरीय आयोजन की योजना बनाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के संयुक्त निदेशक मोहित कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष की प्रदर्शनी में लगभग 1500 पशु प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें 53 उत्कृष्ट नस्लें शामिल होंगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 50,000 पशुपालक इस आयोजन में भाग लेंगे। सर्वश्रेष्ठ पशुओं के मालिकों को पुरस्कार राशि में लाखों रुपये वितरित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में प्रतिदिन 200 बसों की निशुल्क व्यवस्था, मुफ्त खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुविधा भी होगी।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन की नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारियों से अवगत कराना है, ताकि उत्तम नस्लों के पालन और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही, विभिन्न सरकारी विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्टाल लगाएँगे।

इस आयोजन के अंतिम दिन, 8 फरवरी 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वे राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के विजेता पशुपालकों को पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगे। पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएँ, ताकि यह आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *