Select Page

हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम वन और जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का उद्घाटन

हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम वन और जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का उद्घाटन किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान से नई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उनके 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन, वन्य जीव एवं जैव विविधता संरक्षण ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ 350 पौधे लगाए गए और राष्ट्रीय उद्यान में सफारी ट्रेल तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वार का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने ए.आई. आधारित मॉनिटरिंग टावर, ट्री कैनोपी वॉक और तीन स्तरीय वॉच टावरों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के प्रतापनगर और किशनपुरा में बनने वाले कृषि महाविद्यालय का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, कपालमोचन सड़क बाईपास की फिजिबिलिटी चेक कर निर्माण की स्वीकृति देने की भी घोषणा की।

also read: हरियाणा सरकार ने गार्ड-ऑफ-ऑनर के लिए नए दिशा-निर्देश जारी…

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ब्लॉक प्रकृति, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक होगा। श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रदेश में वन संरक्षण, पौधारोपण और जीव संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा में 18 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, और वर्तमान वर्ष में 2.10 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहरी वानिकी और वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे हरित अरावली कार्य योजना। इसके अलावा, औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए हर्बल पार्क और अंतरराष्ट्रीय स्तर के औषधीय वन विकसित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ना जरूरी है। हर स्कूल में प्रकृति शिक्षा को बढ़ावा देने और हर परिवार को पौधारोपण में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एक पेड़ को संरक्षक की तरह गोद लें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कंवरपाल और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *