Select Page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ स्थलों के विकास कार्य मेला शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ स्थलों के विकास कार्य मेला शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण कार्य मेला शुरू होने से पहले पूरे करने के निर्देश दिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन आने वाले तीर्थ स्थलों, विशेषकर ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर, के जीर्णोद्धार, नवीनीकरण और सौंदर्यकरण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर के सभी कार्य मेले के शुरू होने से पहले पूरे किए जाएँ ताकि तीर्थस्थलों का लाभ जनता समय पर उठा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य में बदलाव करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा और सभी कार्यों की ड्राइंग तैयार करने के बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाए।

also read: श्रुति चौधरी: राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में हरियाणा…

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने भौर सैंदा तीर्थ (पहेवा) पर घाट निर्माण और दर्शकों के लिए चित्रकारी-पेंटिंग कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मामले जैसे भौर सैंदा तालाब से मगरमच्छ निकलने की जांच अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार से करवाई जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने जीन्द के पाण्डु पिण्डारा तीर्थ स्थल पर किए गए कार्यों की समीक्षा भी की और 182 तीर्थ स्थलों पर महाभारत के श्लोकों की महिमा पट्टियाँ बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने तीर्थ स्थलों पर तिरंगा और हाईमास्क लाईट्स लगाने के निर्देश दिए ताकि गीता महोत्सव आरती के समय दर्शकों को भव्य और आकर्षक दृश्य देखने को मिले।

बैठक में मुख्यमंत्री के ओएडी बी.बी. भारती, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *