Select Page

कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 ई-बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना; दीपावली तक मुफ्त सफर की घोषणा

कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 ई-बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना; दीपावली तक मुफ्त सफर की घोषणा

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। नागरिक दीपावली तक ई-बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बनकर उभरेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ ज्योतिसर गीता स्थली से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि दीपावली तक सभी नागरिक इन इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह ई-बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी, जिससे देश–विदेश से कुरुक्षेत्र आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला और सोमवती अमावस्या जैसे अवसरों पर भी यात्री इन पर्यावरण-अनुकूल बसों का लाभ उठा सकेंगे।

also read: जन विश्वास-जन विकास समारोह में प्रधानमंत्री मोदी देंगे…

उन्होंने कहा कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि उत्सर्जन वाला यह सार्वजनिक परिवहन सिस्टम राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के तहत शुरू किया गया है। राज्य सरकार 10 नगर निगमों में 50-50 ई-बसें तैनात कर रही है, जिसके तहत कुल 500 बसें खरीदी जा रही हैं। इसके साथ ही रेवाड़ी के लिए 50 अतिरिक्त बसों का प्रावधान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत में ई-बस सेवा सफलतापूर्वक चल रही है। अब कुरुक्षेत्र में इस सेवा की शुरुआत से तीर्थ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 375 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए हर शहर में विशेष ई-बस डिपो तैयार किए जा रहे हैं।

हरियाणा रोडवेज के महानिदेशक सुजान सिंह के अनुसार, कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद और इस्माइलाबाद सहित चार प्रमुख रूट तय किए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर तक दो बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि ई-बस सेवा नागरिकों की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।

कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.