Select Page

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और विजयवाड़ा उत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और विजयवाड़ा उत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की शुरुआत की।

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और विजयवाड़ा उत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस समारोह में उन्होंने आंध्र प्रदेश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उपराष्ट्रपति ने नवरात्रि को शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्योहार महिलाओं के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कनक दुर्गा मंदिर और देवी अन्नपूर्णा के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव साझा किया और कहा कि गरीबों को भोजन कराना सबसे पवित्र कार्य है।

विजयवाड़ा उत्सव में भाग लेते हुए, श्री राधाकृष्णन ने शहर के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा भारत के सबसे तेजी से बढ़ते और जीवंत शहरों में से एक बन रहा है।

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के किसानों की मेहनत और उपजाऊ भूमि की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राज्य देश के लिए चावल उत्पादन में अग्रणी है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और तकनीकी नवाचारों में राज्य की प्रगति को भी सराहा।

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि विजयवाड़ा में अपनी पहली आधिकारिक यात्रा से उन्हें गर्व महसूस होता है और इस उत्सव को तेलुगु संस्कृति का वैश्विक मंच बताया। उन्होंने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य, खुशहाली और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कनक दुर्गा से आशीर्वाद मांगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्यकुमार यादव, पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *