Select Page

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के 5 शहरों के साथ स्वच्छता सहयोग और हरियाणा में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन।

करनाल के जिला सचिवालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी-समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। करनाल नगर निगम ने प्रदेश के पांच शहरों – सीवन व राजौंद (कैथल), इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र), नारनौंद (हिसार) और कालांवाली (सिरसा) के साथ स्वच्छता में सहयोग हेतु एमओयू किया।

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता जोड़ी की महत्ता पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में करनाल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अब करनाल प्रदेश के इन पांच शहरों को स्वच्छता के मानकों पर मार्गदर्शन करेगा ताकि वे भी स्वच्छ, सुंदर और हरे-भरे बन सकें। उन्होंने बताया कि हरियाणा के शहरों के बीच भी स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विशेष पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि करनाल और सोनीपत जैसे शहरों ने पांच-पांच अन्य शहरों को गोद लेकर स्वच्छता बढ़ाने का संकल्प लिया है।

धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाए जा रहे हैं ताकि धान की खरीद सही तरीके से हो। किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाएगा।

इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक डॉ. पंकज, उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *